back to top

राजनांदगांव : पुष्प वाटिका में बनेगा मछली घर एक्वेरियम ,नगर वासियों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र…

कलेक्टर ने दी 30 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
पुष्पा वाटिका पहुंचकर कलेक्टर ने कार्य योजना का किया मुआयना
वास्तु के अनुसार एक्वेरियम की मछलियां लाती है सकारात्मकता खुशियां

राजनांदगांव 23 फरवरी 2023। राजनांदगांव का पुष्प वाटिका अब नगरवासियों के लिए नए स्वरूप में आकर्षण का केंद्र बनेगा। पुष्प वाटिका में 30 लाख रूपए की लागत से मछली घर एक्वेरियम का निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर ने इसके लिए नगर निगम और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को स्ट्रक्चर तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Advertisements

कलेक्टर ने पुष्प वाटिका पहुंचकर इस कार्य योजना के स्वरूप का मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि मछली घर एक्वेरियम में रंगीन प्रजाति की मछली रखी जाएगी, जो नगर वासियों के लिए मनोरंजन के साथ ही आकर्षण का केंद्र बनेगा। मछली घर  एक्वेरियम निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा मैप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस स्ट्रक्चर पर कार्य प्रारंभ होगा।


वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि मछली घर नकारात्मकता को खत्म करके सकारात्मकता लाती है। वास्तु के अनुसार एक्वेरियम में रखे गए रंगीन मछली खुशियां लाती हैं और लोगों को बुरी नजर से बचाती हैं। ऐसा माना जाता है कि एक्वेरियम की मछलियां नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करके बुरी नजर से बचाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page