back to top

राजनांदगांव : पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित…

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ केक काटने सहित दरगाह में चढ़ाई चादर

Advertisements

राजनांदगांव । रविवार दिनांक 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए सर्वप्रथम राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद हफीज खान, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण मेश्राम, पूर्व पार्षद द्वय समद खान, अवधेश प्रजापति, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा आदि सभी समर्थक गौरी नगर ग्राउंड में एकत्रित हुए तत्पश्चात सभी एक साथ समता वृद्धाश्रम पहुंचे जहां सभी ने लक्ष्मण कसेर,

प्रेमलाल साहू, भूरे राम, गंगोत्री बाई, अनीता देवांगन आदि वृद्धजनों के साथ केक काट कर श्री अकबर का जन्मदिन मनाया इसके बाद सभी ने मिलकर वृद्धजनों को भोजन कराया तथा सभी का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात सभी हजरत सैयद जलालुद्दीन रहमतुल्लाह औलिया दरगाह पार्रीनाला पहुंचे वहां पर सभी ने चादर चढ़ा कर श्री अकबर के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना सहित अगले विधानसभा चुनाव में वे पुनः निर्वाचित हो कर फिर से जनता की सेवा करें यह कामना की तत्पश्चात सभी ने लड्डू भी बांटे उक्त कार्यक्रमों में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद हफीज खान,

कांग्रेस नेता प्रवीण मेश्राम, पूर्व पार्षद द्वय समद खान, अवधेश प्रजापति, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा सहित यासीन, मोहम्मद रफीक, कादिर अंसारी, अशोक शर्मा, विजय यादव, संतोष यादव, गोपी सिन्हा, सतीश लाल, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक के आर रावत, जीवेंद्र कुंजाम, अनीश शेख, जाकिर खान, रघुनंदन निर्मलकर, अविनाश चौरे, नागेश्वर बंजारे, फिरोज खान, गफ्फार बेग, रवि भट्ट, गुडवा मेश्राम, ताहिर अली, कालू, यकीश दास, प्रकाश रामटेके, नरेश यादव, मन्नू पंचतिलक, राकेश साहू, नवीन बागड़े, अनिकेश बागड़े, सूरज यादव आदि बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page