राजनांदगांव : पूर्व सांसद अभिषेक सिंह जन्मदिन पर शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद…

राजनांदगांव।क्षेत्रीय पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने अपने जन्मदिन पर नगर के प्रमुख माता देवला श्री शीतल सिद्ध पीठ शीतला माता वार्ड पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं मां का आशीर्वाद लिया।

Advertisements


इस अवसर पर उन्होंने नगर जिले सहित समुचे संसदीय क्षेत्र के विकास एवं सुख समृद्धि के कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री दुबे जी महाराज ने उनका तिलक लगाकर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्य रूप से भावेश बैद, प्रखर श्रीवास्तव, गोलू गुप्ता, उत्तम साहू, शैंकी बग्गा आदि उपस्थित थे।