back to top

राजनांदगांव : पूर्व सांसद मधु ने लखोली वार्ड में आयोजित सफाई अभियान में सेवा एवं सहभागिता प्रदान की…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के उपलक्ष्य मे पूर्व सांसद राजनांदगांव एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने  स्थानीय वार्ड नंबर 36 लखोली के  दुर्गा चौक स्थित क्षेत्र में प्रातः सुबह उपस्थित होकर श्रमदान किया। इस दौरान पूर्व सांसद मधु ने वार्डवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वार्ड के सफाई अभियान में सेवा एवं सहभागिता प्रदान की।

Advertisements

सफाई अभियान  का आरंभ पूर्व सांसद मधुसूदन ने वार्डवासियों के समक्ष सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की  प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके एवं उनके जीवन चरित्र एवं आदर्शो को नमन करते हुवे किया, जिसमे स्थानीय वार्डवासीगण की श्रमदान में स्वस्फूर्त भागीदारी देखने को मिली ।

इस दौरान पूर्व सांसद मधु के साथ मुख्य रूप से वार्ड नंबर 36 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष डोंगरे, पूर्व पार्षद मिथिलेश्वरी वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री देववती साहू, हीरोबाई साहू, एवं तोषणबाई साहू, वार्ड के बीजेपी कार्यकर्तागण एवं  गणमान्य नागरिकगण संतोष साहू, दलेश्वर साहू, अरविंद साहू, राकेश साहू, चंद्रिका साहू, मांगन साहू, सतीश साहू, हितेश साहू, सुंदर खरे, तिलेश साहू, जितेंद्र रजक, शुभम साहू , तुलसी यादव, तरुण साहू, मिलिंद साहू एवं अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कड़ी धूप में सफाई अभियान की पूर्णता के पश्चात स्थानीय वार्डवासियों के अनुरोध पर भाजपा नेता मधु ने लखोली वार्ड की संकरी गलियों में पैदल भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याओं से अवगत हुए ।

भाजपा नेता मधु ने लखोली वार्ड के चक्कीपारा (शीतला मंदिर चौक), लखोली बस्ती तालाब एवं नाईपारा (चक्कीपारा) के साथ वार्ड में अपशिष्ट डंप करने हेतु चिन्हांकित संजयनगर लखोली की रिक्त भूमि का भी निरीक्षण किया। पूर्व सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए लखोली वार्ड के रहवासियों ने मुख्य रूप से बताया कि लखोली बस्ती स्थित तालाब में जलकुंभी की बहुलता के कारण निस्तारी हेतु उपलब्ध जल बहुत दूषित हो गया है जिसे साफ कराया जाना अति आवश्यक है।

इसके साथ ही नाईपारा में नल जल योजना के अंतर्गत लगी टंकी का बोर खराब होने के कारण निस्तारी एवं पेयजल की समस्या का वार्डवासियों को लंबे समय से सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सांसद ने उक्त समस्याओं पर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page