
राजनांदगांव 10 जुलाई। नगर निगम द्वारा शासन स्वीकृत राशि से वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य कडी में वार्ड नं. 20 पेण्ड्री में अधोसंरचना मद अंतर्गत 20.84 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिटींग रोड एवं नाली निर्माण तथा 15 लाख रूपये की लागत से बाण्ड्रीवाल निर्माण सहित 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से हास्टल रोड में पाईप लाईन विस्तार करने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वार्ड पार्षद श्री कुलेश्वर ध्रुव एवं वार्डवासियो की गरिमामय उपस्थिति में शीतला मंदिर में पूजा अर्चनाकर श्रीफल फोडकर गैती चलाकर विभिन्न स्थानो में भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर शासन द्वारा संस्कारधानी में विकास कार्य कराने विभिन्न योजनांतर्गत नगर निगम में स्वीकृति प्रदान किये थे। शासन स्वीकृति एवं विधायक, सांसद निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य वार्डो में कराए जा रहे है। इसी कडी में पेण्ड्री में 45 लाख रूपये से अधिक की राशि से रोड नाली निर्माण, बाउण्ड्रीवाल एवं पाईपलाईनल विस्तार करने भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोड निर्माण होने से आवागमन में सुविधा होगी वही नाली निर्माण से घरो के पानी निकलने के अलावा बारिश का पानी असानी से बहेगा। इसी प्रकार पाईप लाईन बिछने से पेयजल संकट से निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य जल्द प्रारंभ कर समय सीमा में गुणवत्ताक के साथ पूर्ण कराया जायेगा, ताकि पेण्ड्रीवासियो को इसका लाभ मिल सके।
भूमिपूजन के पूर्व वार्ड पार्षद श्री ध्रुव सहित प्रीतक बाजपेयी,मेघदास वैष्णव, दुर्गाराम साहू,ईशाक खान,गणेश सुपले, भीखम साहू,,परस लहरे,ललित साहू,अजय साहू,मनीष ध्रुव,बुधराम बघेल, लक्ष्मण सलाम बैगा, रामेन्द्र देवांगन,रामशंकर साहू,कृष्णा साहू,तालुक कोटवार ने महापौर का स्वागत कर विकास कार्य की सौगात देने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्री तिलकराज धु्रव सहित वार्डवासियों की उपस्थिति रही।











































