राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…


राजनांदगांव 22 मई 2025। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शिक्षा वर्ष 2025-26 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, आईटीआई, पालिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फॉमेसी एवं अन्य संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन आमंत्रित की गई है।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी 30 सितम्बर 2025 तक नवीन तथा 31 अगस्त 2025 तक नवीनीकरण आवेदन वेबसाईट http://postmatricscholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अध्ययनरत संस्था से प्राप्त की जा सकती है।