
राजनांदगांव 04 मई 2022। आयुष विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार शासकीय आयुष पालीक्लिनिक राजनांदगांव में प्रत्येक माह के पहले गुरूवार को सयान जतन क्लिनिक के अंतर्गत वृद्धों को विशेष रूप से नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, रसायन चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा दी जाएगी। ओपीडी समय सुबह 9 से 4 बजे तक वृद्धजन आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सयान जतन क्लीनिक की सुविधा सभी चिन्हांकित एसटीसी सेंटर्स एवं आयुष विंग में भी उपलब्ध रहेगी।
Advertisements

Advertisements










































