back to top

राजनांदगांव : प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू ने फीता काटकर किया साहू भवन का लोकार्पण…

प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल  साहू ने फीता काटकर किया साहू भवन का  लोकार्पण**

Advertisements

राजनांदगांव।तहसील साहू संघ छुरिया के नवनिर्मित साहू सदन का लोकार्पण व सम्मान समारोह 13 जून दिन शुक्रवार को आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू ने फीता काटकर साहू भवन का किया लोकार्पण। तत्पश्चात भक्त माता कर्मा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलितकर पूजा अर्चना कर सामाजिक बंधुओ ने आरती किया।

प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने तहसील साहू संघ अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद साहू को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। तहसील अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने बताया कि यह भवन 19 लाख 60 हजार और लोगों के जन सहयोग से नवनिर्मित हुआ है। इसके अलावा विशेष दानदाता अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू बोर खनन एवं पंप सेट, गुहा राम साहू आटरा 11111रुपए, कुमार साहू पांडेटोला  11101 रुपए, राजेश ज्वेलर्स गैदाटोला, 5100 रूपये, विष्णु साहू ठेकेदार गैदाटोला 5001, तहसीलदार छुरिया विजय साहू 5001रुपए का विशेष योगदान रहा।

अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि तहसील साहू संघ का गठन 1995 में अविभाजित राजनांदगांव से पृथक होकर अस्तित्व में आया लेकिन 30 वर्षों तक समाज का कोई भवन नहीं था तहसील साहू संघ छुरिया के भुवनेश्वर प्रसाद साहू  अध्यक्ष के अथक व  परिश्रम रंग लाया और तत्कालीन पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के दौरान 19 लाख 60 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति व राजगामी संपदा न्यास से 10 डिसमिल जमीन आवंटन के बाद साहू समाज के प्रत्येक सदस्यों की आर्थिक सहयोग पश्चात साहू सदन का निर्माण संभव हो पाया है।

 साहू भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से टहल साहू,भुनेश्वर प्रसाद साहू, छन्नी साहू,नवाज खान, भेष बाई साहू, ज्ञानचंद साहू, कुमार साहू, कमल किशोर साहू, हिरेंद्र साहू, दीनदयाल साहू, शिशुपाल साहू, गिरधारी लाल साहू, बनवारी राम साहू, श्याम सुंदर साहू,डोकरण साहू,मयाराम साहू, नेहरू राम,  रविंद्र साहू, कांतिलाल साहू, हेतराम साहू, खिलेंद्र कुमार साहू,उमेश साहू, किशुन साहू,खेमलाल साहू, हुमन दास साहू, चित्रलेखा साहू, सुकृत दास साहू,कुवर राम साहू, खिलावन साहू, महेंद्र साहू,  एम एल सोनबोईर, लुमेंद्र साहू,जागेश्वर साहू, रुखमणी साहू, चंद्रकांत साहू, मनखुशी राम साहू, गुहा राम साहू,कामता प्रसाद साहू, श्यामलाल साहू, जीवनलाल साहू, मयाराम साहू, अगनू राम साहू,त्रिवेंद्र साहू,अश्वनी साहू, युगल किशोर साहू कामता प्रसाद साहू सहित सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page