back to top

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील…


– 94917 कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन
राजनांदगांव 05 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 22वीं किस्त की राशि का माह फरवरी 2026 में हस्तांतरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 19वीं किश्त से कुल 107275 लाभान्वित कृषक है। इनमें से 94917 कृषकों का पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल में हो चुका है तथा 12358 कृषकों का पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल में किया जाना शेष है। जिनमें राजनांदगांव विकासखंड के 2944, विकासखंड डोंगरगांव के 2758, विकासखंड डोंगरगढ़ के 2680 एवं विकासखंड छुरिया के 3982 कृषक शामिल है।

Advertisements

साथ ही जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत ई-केवायसी के 691, लैण्ड सीडिंग के 67, आधार सीडिंग के 1014 एवं सस्पेक्टेड केस के 992 प्रकरण लंबित है। जिले के किसानों से नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक संगवारी के माध्यम से सस्पेक्टेड केस में लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर पीएम किसान की वेबसाईट पर फार्मर कार्नर अंतर्गत नवीन विकल्प अपडेट मिसिंग इनफार्मेशन के माध्यम से निराकरण कराने तथा ई-केवायसी पूर्ण कराने एवं आधार सीडिंग के लिए अपने संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर खाते में आधार बेस्ड पेमेंट एनेबल (डीबीटी) पूर्ण कराने की अपील की गई है। जिससे पात्र किसान पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त से लाभान्वित हो सकें।

Advertisements

You cannot copy content of this page