back to top

राजनांदगांव: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत ग्राम बनभेड़ी में 17 हितग्राहियों को दिया गया गैस कनेक्शन…

राजनांदगांव 06 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव ग्राम पंचायत बनभेड़ी में 17 महिला लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत डोंगरगांव के उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार साहू, सरपंच श्रीमती नमिता साहू उपस्थित थे। 

जनपद पंचायत डोंगरगांव के उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार साहू ने योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने पर लाभार्थियों को बधाई दी। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page