back to top

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत महिला स्वसहायता समूहों के कुकिंग कास्ट की राशि का मिला आबंटन…


राजनांदगांव – लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत (मध्यान्ह भोजन) संचालनकर्ता महिला स्वसहायता समूहों एवं कार्यरत समूहों को माह जुलाई एवं अगस्त 2022 के लंबित भुगतान किये जाने हेतु कुकिंग कास्ट 135 दिवस एवं रसोईयां मानेदय हेतु 5 माह का आंबटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जारी कर दिया गया है।

Advertisements

अगामी एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी विकासखंड के अंतर्गत संचालित शालाओं में मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता महिला स्वसहायता समूह को कुकिंग कास्ट एवं रसोईयों को मानदेय का उनके बैंक खाते के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा।


लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा खैरागढ़ विकासखंड को 2 करोड़ 74 लाख 64 हजार 500 रूपए, अम्बागढ़ चौकी विकासखंड को 1 करोड़ 50 लाख 81 हजार 500 रूपए, छुईखदान विकासखंड को 2 करोड़ 66 लाख 94 हजार 500 रूपए, छुरिया विकासखंड को 2 करोड़ 65 लाख 17 हजार 500 रूपए,

डोंगरगढ़ विकासखंड को 2 करोड़ 57 लाख 97 हजार 500 रूपए, डोंगरगांव विकासखंड को 1 करोड़ 75 लाख 43 हजार रूपए, मानपुर विकासखंड को 1 करोड़ 36 लाख 38 हजार 500 रूपए, मोहला विकासखंड 1 करोड़ 24 लाख 18 रूपए एवं राजनांदगांव विकासखंड को 3 करोड़ 35 लाख 25 हजार 500 रूपए का आबंटन दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page