back to top

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही महादेव यादव की मौत,पत्नी को क्षतिपूर्ति राशि व निगम में रोजगार देने की मांग…

राजनांदगांव, 8 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही महादेव यादव की मौत पर भाजपा ने मंगलवार को नगर निगम का घेराव किया। भाजपा ने स्थानीय नगर निगम परिसर में लगाए गए बेरिकेट्स और घेरा को तोड़ते निगम परिसर तक पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास के लिए महादेव यादव और इसके पूर्व यास्मीन बानो द्वारा आत्महत्या के मामले में भूपेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते जमकर नारेबाजी की।

Advertisements

भाजपा ने गुरूद्वारा चौक पर एकत्र होकर मानव मंदिर चौक होते हुए जयस्तंभ चौक से नगर निगम पहुंचे, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा पार्षद व भाजपा के अलग-अलग नेता और कार्यकर्ताओं ने निगम घेराव में शामिल शामिल हुए।

भाजपा ने नगर निगम परिसर में बैठकर महादेव यादव की फोटो रखकर जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष किशुन और पार्षद गगन आईच के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही महादेव यादव की मौत को लेकर जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, रमेश पटेल, सचिन बघेल, शिव वर्मा, आलोक बिंदल, आलोक श्रोती, विजय राय, शरद सिन्हा, आशीष डोंगरे, आशीष जैन, भीषम देवांगन, राजू वर्मा, गप्पू सोनकर, पारूल जैन, मधु बैद, तरूण लहरवानी, विष्णु अग्रवाल, रितेश यादव, दुर्गेश यादव, अमन यादव, मंटू यादव, चेतन यादव, मनोज यादव, अरुण साहू समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल थे।

पुलिस जवानों ने की कड़ी मशक्कत
भाजपा द्वारा नगर निगम घेराव की सूचना पर नगर निगम परिसर में पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को भाजपा नेताओं द्वारा नगर निगम का घेराव का आह्वान किया गया था। इस पर पुलिस जवानों को नगर निगम में तैनात किया गया था। जिसमें पुलिस विभाग के महिला और पुरूष जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने कड़ी मशक्कत की।

महादेव की पत्नी को क्षतिपूर्ति राशि व निगम में रोजगार देने की मांग

जिला सर्व यादव समाज ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते स्व. महादेव यादव की पत्नी को क्षतिपूर्ति राशि देने और नगर निगम में रोजगार देने की मांग रखी। जिला सर्व यादव समाज के अध्यक्ष महेश यादव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते कहा कि कौरिनभाठा निवासी महादेव यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी नहीं होने से क्षुब्ध होकर जहर सेवन कर लिया। जिससे उसकी असमय मृत्यु हो गई है। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी असामायिक मृत्यु से परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है।

अध्यक्ष ने कहा कि मृतक की पत्नी ललिता यादव को
क्षतिपूर्ति के रूप में 50 लाख तथा नगर निगम में रोजगार देने की मांग रखी। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर
पीडित परिवार को न्याय दिलाने की मांग रखी। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपेन्द्र यादव, गरीबा यादव, संतोष यादव, मीना यादव, सरस्वती यादव शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page