राजनांदगांव : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तथा खेती किसानी के परिवेश वाला सेल्फी जोन बना रहा आकर्षण का केन्द्र…

कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग के सेल्फी जोन में फोटो खींचवाने के लिए किसानों एवं महिलाओं ने दिखाया विशेष रूझान

Advertisements

– प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तथा खेती किसानी के परिवेश वाला सेल्फी जोन बना रहा आकर्षण का केन्द्र

राजनांदगांव 12 मार्च 2024। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि का वितरण एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन आज कृषि उपज मंडी राजनांदगांव में किया गया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के सेल्फी जोन में फोटो खींचवाने के लिए किसानों एवं महिलाओं ने विशेष रूझान दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा खेती किसानी के परिवेश वाला यह सेल्फी जोन आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

चिल्हाटी से आए श्री खेदूराम, श्री देवार सिंह एवं श्री बाल मुकुंद ने सेल्फी जोन से फोटो प्राप्त कर खुशी जाहिर की। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम छपरा से आए श्री जितेन्द्र गेण्ड्रे एवं हीरालाल वर्मा ने बताया कि उन्हें आज सेल्फी जोन में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ फोटो मिलने पर बहुत अच्छा लगा।