back to top

राजनांदगांव : प्रभारी सचिव ने आदर्श गौठान बघेरा का किया निरीक्षण…

महिला समूह के प्रयासों की सराहना की –

Advertisements

रेशम का पालन का किया अवलोकन –

मछली अचार की क्षेत्र में बढ़ी मांग –

मुर्गीपालन, मछलीपालन, मशरूम उत्पादन से महिलाओं की बढ़ी आमदनी –


राजनांदगांव – जिले के ग्राम पंचायत बघेरा के आदर्श गौठान में महिला समूह द्वारा किये जा रहे रोजगारोन्मुखी प्रयास को देखने सचिव मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन यहां पहुचे। उन्होंने यहां महिला समूह द्वारा किये जा रहे विविध गतिविधियों और प्रयासों की सराहना की। यहां उन्होंने आदर्श गौठान में रेशम पालन के लिए रोपे गए शहतूत की नर्सरी को देखा।

यहां अभी 5 एकड़ में शहतूत के पौधे लगाए गए हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि बरसात आगमन के साथ ही और 5 एकड़ में शहतूत के पौधे लगाए जाएंगे। इसमें रेशम का पालन किया जाएगा। महिला समूह के द्वारा यहां मुर्गी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, कपड़ा सिलाई का कार्य किया जा रहा है। महिला समूह के द्वारा अभी 1200 मुर्गियों का पालन जा रहा है। समूह की महिलाओं ने बताया कि अभी लगभग डेढ़ लाख रूपए खर्च हुए हैं। 15 दिन के बाद इन मुर्गियों को स्थानीय बाजार में बेचा जाएगा।

लगभग 3 लाख रूपए तक मुर्गी की बिक्री हो जाएगी। महिलाओं ने बताया कि लोन लेकर और कम्पोस्ट खाद से हुई फायदे से उन्होंने मुर्गीपालन का व्यवसाय कर रही हैं। मुर्गी बेचने से होने वाली लाभ से वे आगे भी इसका पालन करती रहेंगी। बचत पैसे से लोन का कर्जा चुकायेगी। यहां महिला समूह द्वारा मशरूम का उत्पादन भी किया जा रहा है। जिसकी आसपास के गांवों और बाजारों में अच्छी खासी मांग है।

महिला समूह के द्वारा मछलीपालन के साथ ही मछली का अचार भी बनाया जा रहा है। मछली अचार की क्षेत्र में अच्छी मांग है। समूह की 10 महिलाओं के द्वारा कपड़ा सिलाई का भी कार्य किया जा रहा है। इन महिलाओं द्वारा स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए शाला गणवेश की सिलाई किया जा रहा है। महिला समूह द्वारा की जा रही विविध गतिविधियों को देखकर प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ ही महिला समूह को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पंचायत सचिव से इन समूहों को और स्किल डेवलपमेंट के लिए जरूरी प्रशिक्षण देंने कहा। उन्होंने महिला समूह के द्वारा कम्पोस्ट खाद निर्माण की जानकारी भी ली।

Advertisements

You cannot copy content of this page