back to top

राजनांदगांव : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 31 जुलाई को…

आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई शाम 5 बजे तक
राजनांदगांव 22 जुलाई 2022। राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में लेटरल एण्ट्री के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा रविवार 31 जुलाई 2022 को प्रात: 9.30 बजे से जिला रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर एवं जगदलपुर के परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 27 जुलाई 2022 सायं 5 बजे तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजनांदगांव में जमा कर सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.cg.tribal.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page