back to top

राजनांदगांव : प्लेसमेंट कैम्प 20 से 24 जून तक…


राजनांदगांव जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 20 से 24 जून तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक प्रथम हॉस्पिलिटि ट्रेनिंग सेंटर ममता नगर राजनांदगांव द्वारा ऑफिस एसोसिएट के 30 पद, स्टेवार्ड के 20 पद, हाऊसकिपिंग अटेंडेट 20 पद पर भर्ती की जाएगी।

इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम राजनांदगांव द्वारा एलआईसी एजेंट के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।