back to top

राजनांदगांव : जिला प्रशासन द्वारा ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन…

कलेक्टर ने किया खेल गतिविधियों का निरीक्षण

Advertisements

राजनांदगांव जिला प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का विभिन्न खेल मैदानों में शिविर लगाया गया है। जिसके अंतर्गत ठाकुर प्यारे लाल हाई स्कूल, चिखली, मोतीपुर और इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षण शिविर चार जगह पर लगाया गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खेलों को निरीक्षण किया।

मोतीपुर स्कूल मैदान में चल रहे हॉकी लीग अंतर्गत खेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट वितरण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम प्रबंधक श्री रणविजय प्रताप सिंह सभी मैदानों के प्रशिक्षकगण श्री किशोर धीवर तौफीक, श्री अहमद शकील अहमद, श्री सुखदेव निर्मलकर, श्री हेमंत सोनवानी, श्री चंद्रहास साहू और मोतीपुर के पूर्व पार्षद श्री दीपक चौहान उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सदस्य सचिन खोब्रागढ़े भी उपस्थित थे। महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ने कहा राजनांदगांव की हॉकी पुन: पुराने में नजर आ रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page