back to top

राजनांदगांव : फटाका दुकान आबंटन लाटरी के माध्यम से 14 अक्टूबर को निगम सभागृह में…

राजनांदगांव 10 अक्टूबर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली में फटाका दुकान लगाया जाना है जिसके लिए नगर निगम द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर शुक्रवार को लायेसेंसी फटाका व्यवसायियों को लाटरी के माध्यम से विधिवत आबंटित किया जायेगा।


उक्त आशय की जानकारी देते हुये आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष की प्रक्रिया के तहत नगर निगम द्वारा फटाका दुकान के लिए लायसेंसी फटाका व्यापारियों से 13 अक्टूबर 2022 गुरूवार को शाम 5ः00 बजे तक वर्तमान लायसेंस वर्ष 2022-23 के प्रति के साथ आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आवेदन के लिये आवेदन शुल्क एवं अस्थाई भूखण्ड आबंटन शुल्क राशि रूपये 3650 देकर आवेदन प्राप्त कर जमा किया जायेगे। आवेदनों के परीक्षण उपरांत दुकानों का आबंटन नम्बरिंग लाटरी के माध्यम से 14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को दोपहर 3ः00 बजे नगर निगम के सभागृह में किया जावेगा। उन्होंने कहा कि फटाका व्यवसायियों को 3650 रूपये का रसीद लेकर लाटरी में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page