
राजनांदगांव।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी के आदेशानुसार और मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर जी के नेतृत्व में पूरे मंडल में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दूसरा कार्यक्रम जो है संपन्न हुआ
स्वच्छता अभियान मंडल क्षेत्र के ग्राम बघेरा बाजार चौक साथ ही प्रसिद्ध मंदिर मरसपोटा धाम में प्रातः 7 बजे से सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया और लोगो को इसके प्रति जागरूक भी किये।
एक पेड़ माँ के नाम” स्वच्छता अभियान में आये सभी साथियों द्वारा मिलकर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।आज के स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर , मंडल महामंत्री राकेश साहू,यशवंत वर्मा, शेखर यदु, मोहन साहू, ईश्वर साहू, पंकज वर्मा, जीतू साहू, दुर्जन साहू, वेदव्यास साहू, श्याम लाल, राजकुमार देवांगन, रवि वर्मा, रवि साहू, लीलाधर साहू, साथ में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।









































