back to top

राजनांदगांव : बजट से युवाओ को कौशल समृद्धि प्राप्त होगा – नीलू शर्मा…

राजनांदगांव – बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री नीलू शर्मा ने कहा कि इस बजट में युवा , किसान, महिला, उद्यमी , आम जनता सहित हर वर्ग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। बेरोजगारों के लिए 2 लाख करोड़ खर्च करके 4 करोड़ बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर नौकरी दिया जाएगा यह अपने आप में बहुत बड़ी योजना है। कौशल विकास में प्रशिक्षित लोगों के लिए मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़कर 20 लाख किया गया है इससे सभी लोगों को रोजगार मिलेगा और वह अपने स्तर पर अन्य लोगों को रोजगार देने में सक्षम होंगे। यह एक ऐतिहासिक बजट है।

Advertisements

क्योंकि हमारा यह देश कृषि प्रधान देश है इसलिए इस बजट में कृषि और रोजगार के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के लिए विशेष बात है कि कृषि के क्षेत्र में आज 1.52 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान इस बजट में किया गया है, जिससे निश्चित रूप से कृषि के साथ रोजगार के क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी और किसान भी समृद्ध होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page