back to top

राजनांदगांव: बरगाही की कपड़ा दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव जिले की पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने ग्राम बरगाही स्थित एक कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को डीलापहरी निवासी शिव कुमार मंडावी ने चौकी सुकुलदैहान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम बरगाही स्थित उसकी कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में साइबर सेल और सुकुलदैहान पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम उर्फ लक्की देवांगन (19 वर्ष) और योगेश यादव उर्फ दाव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page