back to top

राजनांदगांव: बसंतपुर पुलिस का अवैध शराब और सट्टे पर शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और सट्टा जैसी गतिविधियों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बसंतपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 2 शराब कोचियों और 1 सटोरिया समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जीतू श्रीरंगे को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से ₹1,500 नगद, सट्टा-पट्टी और डॉट पेन बरामद किया गया।

वहीं अमन सोनवानी के कब्जे से 20 पौवा देशी शोले शराब, कुल 3.600 बल्क लीटर, जिसकी कीमत ₹1,600 बताई गई है, तथा ₹200 बिक्री रकम बरामद हुई। जबकि दिनेश यादव के कब्जे से 40 पौवा देशी शोले मसाला शराब, कुल 7.200 बल्क लीटर, कीमत ₹4,000 बरामद की गई।

इस तरह दोनों शराब कोचियों से कुल 60 पौवा यानी 10.800 बल्क लीटर देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,600 है, बरामद की गई। इसके अलावा बिक्री रकम भी जब्त की गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बसंतपुर पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page