back to top

राजनांदगांव: परसाही स्कूल परिसर में टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा—विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़, 9 अगस्त। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसाही स्थित स्कूल प्रांगण में टीन शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं और विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

Advertisements

टीन शेड के निर्माण से स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। बारिश एवं तेज धूप के दौरान भी विद्यार्थियों और ग्रामीणों को कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकता है। स्कूल परिसर में टीन शेड बनने से विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्राम परसाही की सरपंच श्रीमती लूनिया बाई वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ठाकुर, ग्राम गाड़ाघाट के सरपंच श्री कमलेश वर्मा, दुलेश वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, घासिया यादव, पूर्व सरपंच बलकरन वर्मा, पूर्व सरपंच पल्टू राम साहू, ग्राम पटेल घनश्याम साहू सहित पंचगण, महिलाएं, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page