back to top

राजनांदगांव : बस सड़क किनारे पेड़ से टकराई 18 यात्री घायल…

राजनांदगांव / जिला मुख्यालय से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम तिलई और खैरझिटी के बीच सुबह लगभग साढ़े 9 बजे जागीरदार ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। जिससे बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह बस राजनांदगांव से घुमका जा रही थी।

इस दौरान बस की टक्कर होते ही जोर की आवाज और लोगों की चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, जहां बस के भीतर सवार कई यात्री घायल हो गए थे। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकला।

बस में तकरीबन 33 लोग सवार थे। जिसमें से 18 लोगों को चोटें आई है। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कंडक्टर के पैर में मामूली चोट आई है। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Advertisements

You cannot copy content of this page