back to top

राजनांदगांव : बाइक ट्रक से टकराई, मौत…

राजनांदगांव /खैरागढ़ । घर लौट रहे बाइक सवार युवक की तेज रफ्तार ट्रक ने जान ले ली। हादसा इतना भयंकर था कि युवक की बाइक दो हिस्सों में बंट गई। युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उपचार के दौरान कोहकाबोड़ के रहने वाले 31 वर्षीय धमेन्द्र पिता परस वर्मा की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे शहर के पिपरिया के पास इंडेन गैस एजेंसी के सामने कीबतायी जा रही है।

Advertisements

हादसे के दौरान युवक अपने गांव कोहकाबोर्ड जाने के लिए मुड़ रहा था उसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार ट्रक छुईखदान की ओर से शहर तरफ आ रहा था तथा धर्मेंद्र शहर की ओर से अपने गांव कोहकाबोड़ लौट रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक से टक्कर के बाद बाइक दो हिस्सों में बंट गई । 31 वर्षीय युवा धर्मेंद्र वर्मा की हादसे में मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण हादसे में जान गंवाने से आहत है। खासतौर पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रविवार सुबह पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page