back to top

राजनांदगांव : बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत….

राजनांदगांव /टाटेकसा उरई डबरी और तेंदू नाला के बीच में ढाबा के पास गुरुवार को घर लौट रहे बाइक सवारों की दुर्घटना में मौत हो गई । जानकारी अनुसार जोब पुलिस चौकी क्षेत्र के कटेंगा निवासी प्रमोद सलामे पिता तिजू राम सलामे वाहन चालक है वह राजनांदगांव से छुट्टी लेकर घर आने रुका था । अपने गांव के सुभाष हरामि पिता तेजराम को लेने फोन पर बुलाया।

Advertisements

सुभाष बाइक क्रमांक सीजी 08 आर 0746 को लेकर आने राजनांगांव गया। घर वापसी के दौरान रिच ढाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन को टोचन कर नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था । के पीछे बाइक सवार घुस गए। जिससे मौके पर एक युवक की मौत हो गई । वही एक घायल युवक को छुरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर करने की तैयारी चल रही थी इसी दरमियान घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page