back to top

राजनांदगांव : पारिवारिक विवाद पर पुत्र ने पिता की हत्या कर खेत में दफनाया शव ….

राजनांदगांव /डोंगरगढ़ एवं खेत को अपने नाम ना करने पर पुत्र ने अपने पिता के गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खेत में दफना भी दिया था। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया एवं आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

गला दबाकर की थी हत्या
पुलिस के अनुसार आरोपी उमाकांत वर्मा उर्फ पंकज को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया तब वह पारिवारिक विवाद के कारण एवं खेत जमीन को अपने नाम पर ना करने से गला दबाकर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। इधर इस घटनाक्रम की जानकारी होने पर गांव के लोगों के बीच सनसनी फैल गई है घटनास्थल पर ग्रामीणों की सुबह से भीड़ की स्थिति रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page