back to top

राजनांदगांव: बार बंद होने पर भड़का युवक, चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट एवं धमकी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी ने बार बंद होने के बाद बीयर मांगने को लेकर विवाद करते हुए कर्मचारी को गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।

Advertisements


पुलिस के अनुसार प्रार्थी, जो सोनू बार में कार्यरत है, ने 3 जून को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 2 जून की रात करीब 11:45 बजे बार बंद कर घर जा रहा था, तभी गौरी नगर निवासी करण महोबिया (24 वर्ष) वहां पहुंचा और बीयर की मांग करने लगा। बार बंद होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखा चाकू निकाल लिया।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 285/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।


थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर टांकापारा रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर आरोपी करण महोबिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page