back to top

राजनांदगांव: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी अंकिता शर्मा ने सराहा सेवाकाल…

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पुलिस कार्यालय के मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ) दरवेस कामडे तथा प्रधान आरक्षक रामदयाल सेन के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल को याद किया गया।

Advertisements


समारोह में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपनी सेवाओं से विभाग को गौरवान्वित किया है और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।


एसपी अंकिता शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।


सम्मान समारोह का माहौल भावुक और आत्मीय रहा, जहां पुलिस परिवार के सदस्यों ने दोनों अधिकारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page