back to top

राजनांदगांव : बाल कटाने कहा तो घर ही छोड़ दिया बेटे ने ! चिखली पुलिस ने महासमुंद से लाकर सौंपा परिजन को….

राजनांदगांव – बाल कटवाने के छोटी से बात पर एक बालक ने घर ही छोड़ दिया । शिकायत के महज 6 घंटे के अंतराल में है पुलिस ने बालक को महासमुंद से लाकर परिजनों को सौंप दिया।
चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि रविवार को सुबह 9:30 बजे एक बालक के घर से चले जाने की शिकायत मां द्वारा दर्ज कराई गई थी।

Advertisements

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अधिकारियों के दिशा निर्देश पर एक टीम गठित कर तलाश में लगाया। विवेचना के दौरान पता चला कि महासमुंद में है। त्वरित रूप से महासमुंद पहुंची और बालक को अपने संरक्षण में लेकर नांदगांव पहुंची। पर बालक ने बताया कि उसकी मां ने उसे बाल कटवाने के नाम पर काफी डांटा फटकारा था जिससे नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page