back to top

राजनांदगांव : ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के दूसरे दिन शासकीय पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी विद्यालय में सेमीनार आयोजित…

राजनांदगांव- पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के निर्देशन में दिनांक 14.11.2021 से 20.11.2021 तक बाल सुरक्षा सप्ताह ‘‘ना डरबो ना सहबो, राजनांदगांव पुलिस तुंहर दुआर मां’’ के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 15 नवंबर दिन सोमवार को शासकीय पदुम लाल पुन्ना लाल बक्सी स्कूल में कार्यक्रम किया गया।

Advertisements

इस कार्यक्रम में, बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रकिशोर लाडे, चाईल्ड लाईन से मनोज साहू एवं प्राचार्या श्रीमती सुनिता खरे सहित अन्य शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। श्रीमती सुरेषा चौबे अति पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. के द्वारा छात्राओं को अपने आत्म सुरक्षा के संबंध में सेल्फ डिफेंस कैसे की जा सकती है एवं पढाई के साथ-साथ खेल स्पर्धाओं में सफलता के महत्ता की जानकारी के साथ ही नषा के दुष्प्रभाव से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्राचार्या महोदया द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्प हार/पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया एवं बच्चों द्वारा गीत व नृत्य-संगीत के माध्यम से अतिथियों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम मनोज साहू चाईल्ड लाईन के द्वारा बच्चो के अधिकार एवं संरक्षण के संबंध में बच्चों को जानकारी उपल्ब्ध करायी गई। चंद्र किषोर लाडे के द्वारा किषोर न्याय एवं अधिकारों, बाल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। श्रीमती नेहा वर्मा उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. के द्वारा सार्वजनिक स्थानों में आम नागरिक के द्वारा किस प्रकार गुड टच-बेड टच के साथ सोसल मिडिया के भ्रमजाल में बच्चों के भविष्य केसे सुरक्षित रख सकते हैं एवं साईबर अपराधों के साथ ही महिला/किषोर पर घटित अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।

प्राचार्या द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट कर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बच्चों की सुखद भविष्य की कामना की गई एवं पुलिस विभाग से इसी तरह सहयोग एवं मार्गदर्षन की बात कहते हुए, इस सेमीनार का समापन किया गया। इसी तरह पुलिस चौकी जालबांधा प्रभारी श्री पवन पटवा के द्वारा अपनी स्टाफ के सहयोग से शासकीय स्कूल जालबांधा में छात्र एवं छात्राओं को गुड टच एवं बेड टच, पाक्सो एक्ट, जे.जे. एक्ट, सायबर अपराधों के संबंध में प्रेरणास्पद जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page