back to top

राजनांदगांव : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल द्वारा ली गई पुलिस अधिकारियों की बैठक…

राजनांदगांव- ओ.पी.पाल (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा दिनांक 15.11.2021 को राजनांदगांव प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण द्वारा पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी.पाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया जिसके पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में (राजपत्रित अधिकारी पुलिस) एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें श्री ओ.पी.पाल द्वारा कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई।

Advertisements

जिसमें मुख्य रूप से चिटफंड के प्रकरणों में प्राथमिकता के रूप में कार्यवाही कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने व सिर्फ खाना पूर्ति नहीं करने हेतु हिदायत दी गई, एन.डी.पी.एस. एक्ट व अवैध नशीले पदार्थो का परिवहन और बिक्री करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करने, अवैध हुक्का बार के संचालको और कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा गया।

आम जनता में सुरक्षा का भाव होना चाहिए पुलिसिंग को उस स्तर पर रखे की आमजन पुलिस के कारण सुरक्षित महसूस कर सके, समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जनदर्शन या चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुने एवं त्वरित निराकण किया जावे, विजुअल पुलिसिंग के तहत् चौक चौराहों में बल लगाया जाय और संध्याकालीन व रात्रि को पेट्रोलिंग लगातार किया जाये जिससे गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वो पर सतत् निगाह बनाये रखे, कानून व्यवस्था, व्हीआईपी डयूटी व नक्सली गतिविधि के संबंध में सूचना सकंलन के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों को अधीनस्थ स्टाफ सहित एलर्ट कर सर्तकतापूर्वक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

सांप्रदायिक मामलों पर कार्ययोजना तैयार कर सभी संगठनों पर नजर बनाए रखें सोशल मीडिया मोनेटरिंग के माध्यम से डेडिकेटेड टीम तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया आउटशोर्सिंग के माध्यम से जानकारी हासिल करने और संवेदनशील मामलों की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने व बड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस की छवि आमजन में सभ्य एवं साफसुथरी हो इस पर जोर दिया गया एवं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सतत् नजर रखने एवं जवानों द्वारा अनुशासन बनाये रखने और अनुशासनहीनता करने पर विधिसम्मत कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया गय। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश देने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र सिह ठाकुर, डी.एस.पी. जी.सी. पति, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एस.डी.ओ.पी. ऑप्स मानपुर लोकेश देवांगन, डी.एस.पी. (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा, एस.डी.ओ.पी गंडई अनुराग झा, एस.डी.ओ.पी डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल, एस.डी.ओ.पी अं0चौकी अर्जुन कुर्रे, एस.डी.ओ.पी मानपुर हरि पाटिल, डी.एस.पी. के.पी.मरकाम. डी.एस.पी. नासिर बाठी, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र गुप्ता व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page