back to top

राजनांदगांव : बिहान समूह की अनोखी पहल – वैक्सीनेशन के लिए घर-घर जाकर कर रही ग्रामवासियों को प्रेरित….

टीकाकारण की भ्रांतियों को कर रही दूर
राजनांदगांव 11 मई 2021खैरागढ़ जनपद पंचायत के बिहान योजना अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड-19 के लिए जनजागरूकता हेतु ग्राम की दीवारों पर नारा लेखन कर जनसमुदाय को टीकाकरण लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग प्रकार के नारों के माध्यम से ग्रामीणों तक संदेश दिया जा रहा है। ना डरे ना डराए कोविड-19 का टीका जरूर लगाएं, यह संदेश दीवारों पर लिखकर टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षित होने के लिए लोगों को जानकारी दी जा जा रही है।

Advertisements

समूह की महिलाएं ग्रामवासियों को टीका लगवाने के लिए घर-घर जाकर समझाने का भी कार्य कर रही हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए 2 गज की दूरी बनाकर रहने एवं घर से निकलने पर हर वक्त मास्क लगाने के लिए अपने नारा लेखन के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार या बदन दर्द होने पर तत्काल जांच कराने के लिए भी लोगों को जागरूक कर रहें हैं। 18 वर्ष से 44 वर्ष तक एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 टीका लगवाने के लिए घर-घर जाकर ग्राम के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और टीकाकरण के प्रति फैले भ्रांति को दूर करने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है।

इस अभियान में बिहान योजना के समूह के सक्रिय सदस्यों ने भी बीड़ा उठाया है। इनके प्रयास से खैरागढ़ ग्रामीण क्षेत्र में आज तक अंत्योदय 337, बीपीएल के 489 एपीएल के 604 कार्डधारियों का वैक्सीनेशन किया गया। वहीं 54 फंटलाईन वर्कर एवं 45 वर्ष आयु से अधिक के 37 हजार 385 को टीकाकृत किया गया है। अभियान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ रोशनी भगत एवं बिहान योजना तथा स्वच्छ भारत अभियान के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा समय-समय में प्रेरणादायक मार्दर्शन दिया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page