back to top

राजनांदगांव : बिहान से जुड़ कर महिलाए हो रही है सशक्त और आत्मनिर्भर- जि.प.अध्यक्ष किरण…

राजनांदगांव / छुरिया :- ग्राम पंचायत शिकारीटोला में बिहान समूह के दीदियों द्वारा आयोजित के वार्षिक अधिवेशन आमसभा कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई । श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है, महिला संगठन की दीदीयो द्वारा वार्षिक अधिवेशन आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

महिला समूह के द्वारा अच्छे कार्य किये जा रहे है जो बेहत प्रशंशनीय है, मुझे बहुत खुशी है कि आज हमारे गांव शिकारीटोला की भी महिला भी आत्मनिर्भर बन रही है.देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है । शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, अंतरिक्ष,विधि,खेल, राजनीति, चिकित्सा जैसे सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य किये है। नारी शक्ति का स्वरूप है और उसे जरूरत है तो सिर्फ अपने अंदर की शक्ति को जागृत करने की। नारी यदि ठान लें तो हर सफलता उसके कदम चूमती है। इस अवसर पर जनपद सदस्य उत्तरा निषाद, जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page