back to top

राजनांदगांव: बीज मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर डॉ. रमन सिंह का तंज, बोले- अभी कांग्रेस फिल्डिंग कर रही है…

राजनांदगांव। खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चुटकी लेते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस की भूमिका की तुलना क्रिकेट के खेल से करते हुए कहा कि “क्रिकेट में एक टीम बल्लेबाजी करती है तो दूसरी टीम फिल्डिंग करती है, कांग्रेस अभी फिल्डिंग कर रही है।”

Advertisements

मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश और दुनिया की परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने किसानों के लिए खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक कदम उठा रही है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कृषि कार्य के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के किसानों को जरूरत के अनुसार खाद और बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। एक ओर कांग्रेस सरकार पर किसानों की समस्याओं को लेकर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। डॉ. रमन सिंह के इस बयान के बाद खाद-बीज के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page