
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कॉक्रोच जनता पार्टी को लेकर तीखी टिप्पणी की है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने पार्टी और उसके नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “ये क्या कॉक्रोच है, जो बेहोश होकर गिर गया।”
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पार्टी सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे करती है। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ समर्थकों की बात की जाती है, लेकिन कार्यक्रम में केवल करीब 2 हजार लोग ही पहुंचे और पार्टी का नेता बेहोश होकर गिर गया।
उन्होंने आगे कहा कि “कॉक्रोच बहुत जीवट होता है, लेकिन राजनीति में केवल सोशल मीडिया के आंकड़ों से काम नहीं चलता। जनता के बीच वास्तविक समर्थन होना जरूरी है।”
हालांकि, डॉ. रमन सिंह ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में नई-नई राजनीतिक पार्टियों का आना और विभिन्न मुद्दों को उठाना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि नई पार्टियां जनता के मुद्दों को सामने लाती हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करती हैं।
डॉ. रमन सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषक इसे नई राजनीतिक ताकतों और स्थापित दलों के बीच बढ़ती बयानबाजी के रूप में देख रहे हैं।










































