back to top

राजनांदगांव : बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा जिले के बेरोजगार युवकों के लिए नि:शुल्क आवासीय सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण…

राजनांदगांव 01 फरवरी 2022। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा 9 फरवरी से सीसीटीवी इंस्टालेशन का नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि आगामी 9 से 21 फरवरी तक राजनांदगाव जिले के युवाओं को नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होना आवश्यक है। इसके साथ राशन कार्ड की छायाप्रति, आधारकार्ड की छायाप्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और आठवीं की अंकसूची के साथ 9 फरवरी तक बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, ग्राम बरगा, पोस्ट पेण्ड्री, नागपुर रोड में आवेदन करना होगा।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page