back to top

राजनांदगांव : बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरु…

राजनांदगांव – बोर्ड परीक्षा अब अपने अंतिम दौर पर पहुंच गई है। 31 मार्च तक दोनों ही कक्षाओं के परीक्षा पूरी हो जाएगी। ऐसे में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए मूल्यांकन का काम भी शुरू कर लिया गया है। शनिवार से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य में जिले के 2 स्कूलों में 8 सौ शिक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे जिले से आए लगभग दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं को अगले 25 दिन में जांचने का काम पूरा करना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 20 अप्रैल तक की समय सीमा तय कर दी है ।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस बार भी जिले में स्टेट हाई स्कूल और बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल को मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार 25 मार्च से जिले में शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन शुरु कर लिया गया है । हालांकि पहले दिन शिक्षकों की संख्या कम रही लेकिन इसके बढ़ने की बात कही जा रही है जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के उत्तर पुस्तिका भेजी गई है ज्ञात हो कि इस साल बोर्ड परीक्षा में जिले में दसवीं के 23 हजार और बारहवीं के 19 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है जिनके लिए जिले में 170 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

मिलेंगे 10 और 11 रुपए

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मूल्यांकन करता शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के बदले में एक तय राशि का भुगतान किया जाता रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी कक्षा दसवीं के एक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए 10 रुपए व 12वीं के लिए 11 रुपए की राशि निर्धारित की गई है । एक अनुमान के मुताबिक जिले में एक शिक्षक को करीब ढाई सौ उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम करना होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page