back to top

राजनांदगांव : भगवान महावीर स्वामी निर्वाण दिवस पर 12 नवम्बर को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 8 नवम्बर। राज्य शासन के निर्देशानुसार भगवान महावीर स्वामी निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 12 नवम्बर दिन रविवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।

Advertisements

उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने, 5000 रूपये अर्थदण्ड वसूलने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करे एवं अपने संबंधित क्षेत्रों में पर्यवेक्षण रखे।

Advertisements

You cannot copy content of this page