back to top

राजनांदगांव: भरी दोपहरी में भी निगम का मवेशी धर-पकड अभियान जारी,रात की टीम प्रतिदिन मवेशी हकालने में भीड़ा…

बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल एवं मोहारा गौशाला छोडे

Advertisements

राजनांदगांव 1 जून। आमजनो एवं मवेशियो को दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धर पकड अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में नवतपा की भीषण गर्मी में भरी दोपहरी नगर निगम की टीम चैक चैराहो में घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। वही रात्रिकालीन टीम प्रतिदिन शहर के प्रमुख मार्गो एवं चैराहो से मवेशी हकालने का काम कर रहा है। इसके अलावा निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकडा जाता है तथा पकडे मवेशियो को रेवाडीह व कन्हारपुरी कांजी हाउस पहुचाया जाता है, जहाॅ गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर मवेशियो को खिलाया जा रहा है। साथ ही बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल एवं मोहारा गौशाला छोड़ा जाता है। टीम द्वारा नाली नालो में फसे मवेशियो को निकालने की कार्यवाही की जाती है।


मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम चैक चैराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही के तहत
नवतपा में भरी दोपहरी कमला कालेज रोड, महाराणा प्रताप चैक, मठपारा, लखोली रोड, गंज चैक, नंदई चैक आदि क्षेत्र से घुमंतु एवं बैठे 6 मवेशी को पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है। जहाॅ से उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जायेगा। मवेशियो को चारा के अलावा प्रतिदिन गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर खिलाया जाता है।


साथ ही रात में दुर्घटना को ध्यान मेें रखकर शहर के प्रमुख मार्ग व चैक-चैराहो में बैठे तथा विचरण करते मवेशियो को निगम की टीम द्वारा प्रतिदिन हकाला जाता है, हकालने की कडी में कौरिनभाठा, ग्रीन हाईट, महेश नगर, जी.ई.रोड, गुरूनानक चैक, शीतला मंदिर रोड, भरका पारा मंदिर के पास, गंज चैक से रात में बीच सड़क मे विचरण करते मवेशी हकाला गया। इसके अलावा लखोली, कुॅआ चैक, बैगापारा से बीमार मवेशी की सूचना पर उन्हे पकड ईलाज के लिए मोहारा गौशाला छोड़ा गया। धर-पकड टीम मवेशी पकड़ने के अलावा नाली नालो मंे फसे मवेशी निकालते है इसी के तहत जानकारी होने पर प्रभात नगर जगन्नाथ मंदिर के सामने नाला मे फसे मवेशी टीम ने सकुशल निकाली।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिको से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चैक-चैराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page