
राजनांदगांव 1 जून। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हें शासन की योजनाओ का लाभ देने नगर निगम द्वारा वार्डो में जन समस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा हैं। शिविर की कडी में दिनांक 3 जून बुधवार को महावीर वार्ड नं. 37 व दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिए दिग्विजय कालेज में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर वार्डवासियो की समस्या सुन उनसे मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त करंेगे।
Advertisements

Advertisements










































