back to top

राजनांदगांव : भाजपा कार्यालय मे तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित…

जनांदगांव। भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा यात्रा के विषय में कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में माननीय एम डी ठाकुर, जिला भाजपा के अध्यक्ष माननीय कोमल सिंह राजपूत , जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवकुमारी साहू, जनपद पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर मंडल अध्यक्ष, पश्चिम मनोज साहू, पूर्व अध्यक्ष खिलेश्वर साहू सहित ग्रामीण मंडल के समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जिसमें मुख्य वक्ता श्री ठाकुर जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन की जिम्मेदारी निभाना हेतु जैसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपना हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा को लेकर जानकारी तथा आगामी 15 अगस्त तक बूथ लेवल के सभी पदाधिकारीयों के निवास स्थान में तिरंगा झंडा लगाना तथा स्वच्छता, सहित अनेक जानकारी प्रदान की।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page