back to top

मोहला : हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान: चिल्हाटी में तिरंगा यात्रा व स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

जागरूकता रैली के माध्यम से गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने हर नागरिक की भागीदारी का दिया संदेश

Advertisements

मोहला 11 अगस्त 2025। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत चिल्हाटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में ग्राम में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं सामुदायिक शौचालय परिसंपत्तियों पर आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और देशभक्ति की भावना के साथ स्वच्छता को जोड़ना था।


इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर स्वच्छता की शपथ ली गई एवं जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम विशेष रूप घरेलू कचरे के उचित निष्पादन, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों की नियमित देखरेख पर केंद्रित था।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे, सरपंच संघ उपाध्यक्ष श्री चन्द्रविजय दुधनांगे, सरपंच ग्राम पंचायत चिल्हाटी श्रीमती डिंपल मंडावी, मणी कंचन स्व-सहायता समूह की स्वच्छताग्राही, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विकासखंड समन्वयक एवं तकनीकी सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page