back to top

राजनांदगांव : भाजपा के नैतिकता में जमी मैली परत पहले साफ करें फिर नैतिकता की बात करे नेताप्रतिपक्ष-कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता…

परोक्ष हो चुके डॉ रमन को खोज रही क्षेत्र की जनता,विकास कार्यो के लिए करोड़ो की राशि प्रदान करने पर यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रत्यक्ष आभार-ऋषि शास्त्री

Advertisements

राजनांदगांव:- नगर निगम पार्षद दल प्रवक्ता ऋषि शास्त्री ने नेता प्रतिपक्ष के सामाजिक नैतिकता खो देने शीर्षक वाले बयान को बेबुनियाद करार देते हुए भाजपा के नैतिकता में जमी मैली परत को साफ करने कहा है।


प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा राजनंदगांव के विकास कार्यों के लिए निरंतर राशि प्रदान कर रहे हैं फलतः नगर निगम राजनंदगांव द्वारा माननीया महापौर हेमा सुदेश देशमुख की अगुवाई में लगातार निगम क्षेत्रो में कार्य कराया जा है, जो भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रहा है साथ ही भूपेश सरकार के जनहित के कार्यों को देख डरी भाजपा अब अपने स्वार्थ रूपी श्रेय से जोड़ने का कम कर रहे हैं।
भाजपा नेता यह न भूले कि डॉ रमन पूर्व मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश में अब कांग्रेस की न्याय रूपी सरकार है अब लागातर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के माध्यम से हर क्षेत्र में हर वर्ग का उत्थान संभव हो सका है।


राजनंदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रायपुर में निवास करते है और कभी-कभी घंटे दो घंटे के लिए उनका प्रोटोकॉल भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करने के लिए जारी होता है,सत्ता जाने के बाद डॉ रमन का राजनंदगांव से परहेज कर सौतेला व्यवहार जनता देख चुकी है कोरोना कल जैसी विषम परिस्थितियों में जो जनता के साथ खड़ा नही दिखा उसे हो रहे विकास कार्यो का श्रेय देने का प्रयास भाजपा नेताओ की चाटुकारिता साबित हो रही है।
भाजपा 15 वर्षों के विकास की बात करती है अगर विकास कार्य होते तो उन्हें आज श्रेय लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती शासन प्रशासन के द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमो में स्थानीय विधायक का सम्मान से नाम रखा जाता है परंतु वे रायपुर के बंगले में ठंडी हवा खाते रहते हैं उन्हें क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य एवं अन्य जनहितैषी कार्यो के लिए फुर्सत ही कहा है?इन सभी बातों का हिसाब जनता आगामी चुनाव में प्रमाणित करेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page