राजनांदगांव: भानपुरी गौठान में मानव अधिकार रक्षक संगठन द्वारा वृक्षारोपण, गांव की हरियाली हेतु लिया संकल्प…

राजनांदगांव। राजा भानपुरी, 3 अगस्त 2025/अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संगठन, छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भानपुरी के गौठान परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम सरपंच, पंचगण और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी, प्रदेश लीगल एडवाइजर नवनीत कुमार बारस्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष एस. जयप्रकाश, लोकेश देवांगन, जिला अध्यक्ष डारीलाल साहू, तथा जिला उपाध्यक्ष ओंकार साहू के नेतृत्व में संगठन की टीम ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती प्रभा दास वैष्णव, पंचगण, ग्राम पटेल भूषण साहू सहित ग्राम के प्रमुख नागरिक जैसे टिकेश्वर साहू, मनीष साहू, गुनीत साहू, अनिल साहू, लुकेश्वर साहू, दौलत साहू, संतोष साहू, दिनेश साहू, मिथलेश साहू, समारू साहू, पुन्नू साहू, ऋषि साहू, केशरचंद साहू, सुखी साहू और गिरजा शुक्ला आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस वृक्षारोपण अभियान में गाँव की खुशहाली, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की दिशा में सभी ने सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने मिलकर संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्त ग्रामवासियों का योगदान सराहनीय रहा।