back to top

राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली कार्यकारिणी की बैठक संपन्न…

राजनांदगांव- जिला भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी भी शामिल हुए।

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी बनने के बाद पहली कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। जल्द ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा वार्ड चलो और गांव चलो जैसे अभियान चलाए जाएंगे और पट्टे की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली कार्यकारिणी की बैठक में सभी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने भी इस कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रायशुमारी की और विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा कर पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए बेहतर काम करने की योजना बनाई। बैठक के दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं जो उन्होंने ओबीसी के हित में बेहतर काम किया है।

बैठक के दौरान पिछड़ा वर्गों के हित में कार्य करने की योजना बनाई गई और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति की बैठक में राज्य सरकार से राज्य में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग भी की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page