back to top

राजनांदगांव : भारतीय जैन संघटना का स्मार्ट गर्ल वर्चुअल वर्कशॉप शुरु….

राजनांदगांव। भारतीय जैन संघटना द्वारा किशोरी युवतियों के लिए संचालित जाना माना कार्यक्रम स्मार्ट गर्ल्स का आयोजन राजनांदगांव इकाई के तत्वावधान में ऑनलाइन मोड पर प्रारंभ हुआ। 14 से 18 वर्ष की लड़कियों के लिए प्रतिदिन दो घंटे की वर्कशॉप आयोजित होगी।

Advertisements


कार्यक्रम का संचालन साक्षी जैन द्वारा किया गया।तनिष्का बाफना ने मंगलाचरण गाया। स्वागत उद्बोधन में जोन अध्यक्ष शांता कोटड़िया ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि भारतीय जैन संगठना द्वारा यह कार्यक्रम 13 वर्षो से निरन्तर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष पंकज चोपड़ा राज्य प्रभारी शिल्पा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम अभी किया जा रहा है।


स्मार्ट गर्ल मास्टर ट्रेनर संजय सिंगी द्वारा अपने उद्बोधन में व्हाट्सएप में शामिल बेटियों को कहा कि सक्सेस के लिए आगे आए और अपने अनुभव शेयर करें यह मत सोचो कि मेरे शेयर करने से वह आगे निकल जाएगा ज्ञान बांटने से ही बढ़ता है आपको कैसे संघर्ष करना है इस व्हाट्सएप के माध्यम से बताया जाएगा हमारे निर्णय लेने की क्षमता कैसे बढ़ेगी यह व्हाट्सएप में आपको सीखने मिलेगा।बहुत ही शानदार तरीके से संजयसिंगीजी ने बच्चों को मोटिवेट किया।


कार्यक्रम की ट्रेनर गीता जैन शामली (उत्तर प्रदेश) के द्वारा बेटियों को सेल्फ अवेयरनेस के बारे में जानकारी दी गई।अपने आप को पहचानो। बेटियों को अपनी कमजोरी और ताकत के बारे में बहुत ही रोचक तरीक़े से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष गुणवन्ती गोलछा, सचिव ममता कोटडिया, कोषाध्यक्ष राखी सांखला, कविता कोटड़िया, सरोज कोटडिया , कविता पारखआदि उपस्थित थे। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी बरखा बाफना ने दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page