back to top

राजनांदगांव : भारतीय हाकी टीम ने टोक्यो ओलपिंक मे रचा इतिहास ,40 साल बाद ओलपिंक मे कास्य पदक जीता :जिले के हाकी खिलाडीयो ने मनाया जश्न…

राजनांदगांव – हाकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव जिले  मे हाकी खिलाडियो और हाकीखेल प्रेमि दर्शको ने टोक्यो ओलपिंक मे भारतीय हाकी टीम के कास्य पदक जीतने पर जश्न मनाया है। भारतीय हाकी टीम ने आज टोक्यो ओपलिंक मे इतिहास रचते हुए कास्य पदक जीता है भारतीय हाकी टीम  5- के मुकाबले 4गोल से जर्मनी को शिकस्त दी है हालाकि पहले क्वाटर मे भारतीय टीम 3-1 गोल से पिछड गई थी लेकिन दूसरे क्वाटर मे अपने आच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कोर 3-3 की बराबरी की ।

Advertisements

इसी तरह शानदार अपने खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे क्वाटर मे 5-4 की बढत बढा ली ।और मैच 5के मुकाबले 4 गोल से जर्मनी को परास्त की है । इस जीत पर राजनांदगांव  हाकी खिलाडियो और खेल प्रेमी जनता ने जश्न मनाया है इस मौके पर खिलाडियो ने शहर के मानव मंदिर चौक और गुरुनानक चौक मे जमकर फटाखे फोडे और मिठाई बाट कर एक दूसरे का मुह मीठा कराया है इस जीत के खुशी पर खिलाडियो ने तिरंगा लहराया और भारत माता जय के नारे का उद्धोष किया । इस मौके  पर पूर्व भारतीय हाकी खिलाडी मृणाल चौबे सहित पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी मनीष गौतम  पूर्व राष्ट्रीय हाकी खिलाडी एव राष्ट्रीय रेफरी कुमार स्वामी ने इस जीत को भारत का गौरव बताया है ।

इसी तरह हाकी खेल प्रेमी अजय झा ने इस जीत पर खुशी जाहिर,करते हुए बताया कि टोक्यो ओलपिंक मे भारतीय हाकी टीम मे खेल रहे खिलाडीयो को राजनांदगांव के हांकी स्टेडियम मे खेलते हुए देखा है जिनमे मनप्रीत सिह मनदीप सिह वीरेन्द्र लकरा शामिल है ।

राजनांदगांव जिले ने हाकी के क्षेत्र मे कई उपलब्धी हासिल की है । जिनमे से मृणाल चौबे रेणुका यादव ने भारतीय हाकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है इसी तरह यहां के पूर्वओलपियन  हाकी खिलाडी  एयर मैन बेस्टीयन ने ओलपिक खेल मे अपना जौहर दिखाया है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page