back to top

राजनांदगांव : भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन संपन्न…


राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2025। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय राजनांदगांव के परिसर में भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन श्री ब्रिजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त) उपस्थित थे। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए संपर्क करने कहा।

उन्होंने सेवा निवृत्त के पश्चात जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में समय पर पंजीयन कराने तथा पूर्व सैनिक पहचान पत्र प्राप्त करने, स्थायी पते को ठीक से रखने, पीपीओ पेंशन बुक में अपने उत्तराधिकारी का विवरण तथा भविष्य में पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जन्मतिथि, संयुक्त खाता सहित अन्य जानकारी अद्यतन रखने की सलाह दी। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक एवं कार्यालय के स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page