
राजनांदगांव 21 नवम्बर। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने एवं बदलते मौसम में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुये नगर निगम द्वारा साफ सफाई मंे विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा वार्डाे में दवा का छिडकाव कर फागिंग किया जा रहा है। इस संबंध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा सफाई में सुधार लाने तथा मौसमी बीमारी से बचाने प्रतिदिन दवा का छिडकाव, फांिगंग स्प्रे आदि कार्य करने आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है।
महापौर श्रीमती देशमुख एंव आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर नगर निगम का स्वास्थ्य अमला प्रतिदिन सडको एवं गलियों की साफ सफाई कर नालियों की सफाई कर कचरा उठाया जा रहा है तथा नलो, हैण्ड पंपों के आस पास एवं तालाब पार की साफ सफाई कर दवाईयों का छिडकाव किया जा रहा है। गड्ढे एवं पानी भरे स्थानों पर जला आईल व दवा का छिडकाव किया जा रहा है, ताकि मच्छर न पनप सके। साथ ही वार्डो में शाम को फागिंग किया जा रहा है। इसके अलावा लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

स्वच्छता की कडी में स्वच्छता दीदीया घर घर कचर संग्रहण कर एसएलआरएम सेन्टर में कचरा पृथककरण की कार्यवाही प्रतिदिन कर रहे है, साथ साथ स्वच्छता के प्रति लोगांे को जागरूक भी कर रहे है। वर्तमान में बदले मौसम पर मच्छर के बढते प्रकोप को देखते हुये प्रतिदिन शाम को फागिंग किया जा रहा है। विगम दो दिनों में वार्ड नं. 27,28 व 30 में फागिंग किया गया है और आज लखोली क्षेत्र के वार्ड नं. 35 व 36 में फागिंग किया जा रहा है।
इसके अलावा होटलो, खोमचों एवं फल-सब्जी व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई करने,खाद्य सामाग्री को ढककर रखने ताजा खाद्य सामाग्री का विक्रय करने एवं प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग नहीं करने की अपील की जा रही है, अपालन पर कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार सडक के किनारे कचरा फैलाने तथा रेती गिट्टी आदि मटेरियल रखने पर संबंधित के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है।









































